Bharat ka savidhaan


भारतीय_संविधान
1.संविधान की विशेषताएँ -
a.विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान |
b.भारत के मूल संविधान में 22 भाग, 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियाँ थी, वर्तमान में 460 अनुच्छेद और 12 अनुसूचियाँ है |
c.मूल कर्त्तव्यों का विवरण – 42 वें संशोधन, 1976 के द्वारा |
d.संसदात्मक पद्धति की सरकार की स्थापना |
e.विधि के शासन की स्थापना |
f.धर्म निरपेक्ष एवं समाजवादी राज्य |
g.राज्य के निति निर्देशक तत्वों का समावेश |
h.केंद्राभिमुख संविधान – आपातकाल की स्थिति में भारत का संविधान एकात्मक और केंद्राभिमुख हो जाता है |
i.एकल नागरिकता का प्रावधान |
j.भारतीय संविधान उदार एवं कठोरता का मिश्रण है |
2.‘भारत राज्यों का संघ है |’
3.संविधान में भारत को प्रभुत्व सम्पन्न (बाह्य नियंत्रण से सर्वथा मुक्त), लोकतंत्रात्मक (समूचा प्राधिकार जनता में निहित), धर्मनिरपेक्ष (सभी धर्मों के साथ समान व्यवहार), समाजवादी गणराज्य कहा गया है |
4.भारत के संविधान में है –
a.प्रस्तावना
b.भाग 1 से 22 तक 1 से 395 अनुच्छेदों में निहित
c.अनुसूची 1 – 12
d.परिशिष्ट 1 – 10
5.1919 के भारत सरकार अधिनियम की मुख्य विशेषता थी – प्रान्तों में द्वैध शासन |
6.प्रान्तीय द्वैध शासन प्रतिफल था – मान्टेग्यु – चेम्सफोर्ड सुधारों का |
7.साइमन कमीशन – भारत सरकार अधिनियम, 1919 के संवैधानिक सुधारों की समीक्षा करने व उनमें सुधर हेतु सुझाव देने के उद्देश्य से, वायसराय लार्ड इरविन (1926 - 31) के समय में |
8.पूना समझौता – दलितों के लिए पृथक निर्वाचन के निर्णय को समाप्त करने के सम्बन्ध में, गाँधीजी ओ अम्बेडकर के मध्य 25 सितम्बर, 1932 को |
9.भारतीय संविधान पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ा – 1935 के अधिनियम से |
10.भारत में प्रान्तीय स्वायत्तता कब लागू की गई – भारत सरकार अधिनियम, 1935 |
11.भारतीय संवैधानिक इतिहास के क्रम में सर्वप्रथम पारित किया गया अधिनियम था – रेग्यूलेटिंग एक्ट |
12.संविधान सभा के निर्माण का आधार – केबिनेट मिशन योजना |
13.1922 में किसके द्वारा यह उद्गार व्यक्त किया गया कि ‘भारतीय संविधान भारतीयों की इच्छानुसार होगा |’ – महात्मा गाँधी |
14.1924 में किसके द्वारा ब्रिटिश सरकार से यह मांग की गई कि भारतीय संविधान के निर्माण के लिए संविधान सभा का गठन किया जाय – मोतीलाल नेहरू |
15.भारत के लिए संविधान की रचना हेतु संविधान सभा का विचार सर्वप्रथम किसने प्रस्तुत किया – स्वराज पार्टी ने, 1924 में |
16.क्रिप्स मिशन, 1942 :- मार्च, 1942 में सर स्टेफर्ड क्रिप्स की अध्यक्षता में भारत आया |
17.कैबिनेट मिशन योजना, 1946 :- 24 मार्च, 1946 को लार्ड पैथिक लोरेन्स की अध्यक्षता में भारत आया, सत्ता हस्तांतरण के लिए संवैधानिक व्यवस्था तैयार करने हेतु |
18.संविधान सभा के चुनाव हुए – जुलाई, 1946 में |
19.संविधान सभा की ‘प्रारूप समिति’ का गठन हुआ – 29 अगस्त, 1947 |
20.माउंटबेटन योजना : - लार्ड माउन्टबेटन ने 3 जून, 1947 को भारत को दो भागों में बांटने की घोषणा की |
21.ब्रिटिश पार्लियामेंट में चुना जाने वाला प्रथम भारतीय था – दादा भाई नौरोजी |
22.संविधान सभा के विचार का औपचारिक रूप से प्रतिपादन किसके द्वारा किया गया – एम. एन, राय |
23.1942 में किस वयस्क मताधिकार के आधार पर संविधान सभा के गठन की मांग की – क्रिप्स योजना |
24.भारत की संविधान सभा गठित करने का आधार क्या था – कैबिनेट मिशन प्लान, 1946 |
25.1946 में गठित अंतरिम कैबिनेट की अध्यक्षता की थी – नेहरू ने |
26.कैबिनेट मिशन योजना के अनुसार संविधान सभा की कुल प्रस्तावित संख्या 389 थी जिसमें 292 विभिन्न प्रान्तों से, 93 देशी रियासतों से तथा 4 मुख्य कमिश्नरी वाले प्रान्तों से आने थे |
27.पुनर्गठन के फलस्वरूप वर्ष 1947 में भारत की संविधान सभा में 324 सदस्य थे जो बाद में केवल 299 रह गए थे जिनकी प्रथम बैठक 31 अक्टूबर, 1947 को हुई |
28.संविधान सभा का गठन 1946 में ‘केबिनेट मिशन प्लान’ के अंतर्गत हुआ |
29.संविधान सभा में शक्ति के केंद्र बिंदु थे – सरदार पटेल एवं नेहरू |
30.संविधान सभा द्वारा गठित समितियाँ –
a.संविधान प्रारूप समिति (गठन – 29 अगस्त, 1947) – डॉ. भीमराव अम्बेडकर, कुल 7 सदस्य
b.सलाहकार समिति, मूल अधिकार, प्रांतीय संविधान समिति एवं अल्पसंख्यक समिति – सरदार वल्लभ भाई पटेल
c.झंडा समिति - जे. पी. कृपलानी
d.संचालन समिति – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
e.संघ संविधान समिति एवं संघ शक्ति समिति – पण्डित जवाहर लाल नेहरु
31.संविधान सभा का प्रथम अधिवेशन – 9 दिसम्बर, 1946 को, जिसके (अस्थाई) अध्यक्ष सच्चिदानंद सिन्हा थे |
32.संविधान सभा के स्थाई अध्यक्ष (11 दिसम्बर, 1946) – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
33.संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार - बी. एन. राव
34.13 दिसम्बर, 1946 को पण्डित नेहरू ने संविधान सभा में उद्देश्य प्रस्ताव प्रस्तुत किया जिसे 22 जनवरी, 1947 को पारित कर दिया गया |
35.परामर्श समिति ने संविधान का पहला प्रारूप तैयार किया – अक्टूबर, 1947 में
36.प्रारूप समिति ने संविधान का प्रारूप तैयार कर संविधान सभा अध्यक्ष को सौंपा : फरवरी 1948 |
37.नवम्बर, 1948 को संविधान अंतिम प्रारूप पेश किया गया, इस दिन पहली बार पढ़ा गया जिसे ‘प्रथम वाचन’ कहा जाता है, दूसरा वाचन – 15 नवम्बर, 1948, तीसरा वाचन – 17 नवम्बर, 1949 |
38.15 नवम्बर, 1949 को संविधान सभा ने संविधान पारित किया जिसे 26 नवम्बर को अंगीकृत, अधिनियमित व आत्मार्पित किया और 284 सदस्यों ने इस पर अपने हस्ताक्षर किये |
39.26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू किया |
40.संविधान निर्माण में 2 वर्ष, 11 माह, 18 दिन लगे |
41.प्रथम आम चुनाव – 1952 में
42.विदेशी संविधान के तत्वों का समावेश –
a.दक्षिण अफ्रीका– संविधान संसोधन प्रक्रिया
b.ऑस्ट्रेलिया– प्रस्तावना की भाषा, समवर्ती सूची एवं शक्तियों का विभाजन |
c.आयरलैंड– नीति निर्देशक तत्व, राज्यसभा में कला, समाज, सेवा, साहित्य, विज्ञान के आधार पर 12 सदस्यों का मनोनयन एवं मंत्रिपरिषद की सलाह पर राष्ट्रपति द्वारा संसदीय प्रणाली पर एक निर्वाचित राष्ट्रपति |
d.फ़्रांस– गणतंत्र |
e.रूस– मूल कर्त्तव्य एवं पंचवर्षीय योजना |
f.अमेरिका– प्रस्तावना के शब्द (हम भारत के लोग ), मौलिक अधिकार, ‘कानून का समान संरक्षण’ शब्द | उप-राष्ट्रपति का राज्यसभा का पदेन सभापति होना, स्वतन्त्र न्यायपालिका, उप-राष्ट्रपति का पद, न्यायिक पुनर्विलोकन एवं सर्वोच्च न्यायालय का संगठन एवं शक्तियाँ |
g.ब्रिटेन– संसदीय प्रणाली, संसदीय विशेषाधिकार, इकहरी नागरिकता, विधि का शासन | विधि के समक्ष समानता (अनुच्छेद 14) एवं राष्ट्रपति द्वारा अभिभाषण |
h.जर्मनी– आपातकालीन उपबन्ध |
i.जापान– विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया |
43.राष्ट्रीय प्रतीक :-
a.राजचिह्न– 26 जनवरी, 1950 को, सारनाथ स्थित अशोक स्तम्भ से(जिसमें हाथी, घोड़ा, सांड व सिंह है)|
b.राष्ट्रध्वज– 22 जुलाई, 1947 को, लम्बाई : चौड़ाई – 3:2 | मेडम भिकाजी कामा द्वारा ध्वज बनाया गया तथा इन्होने 22 अगस्त 1907 को जर्मनी में द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय समाजवादी समेलन में ध्वज फहराया |
c.राष्ट्रगान– ‘जन-गण-मन’, 24 जनवरी, 1950 को, गायन में 52 सैकंड, सर्वप्रथम – 27 दिसम्बर, 1911 को कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया | प्रथम व अंतिम पंक्ति को संक्षिप्त में गाने में 20 सैकण्ड|
d.राष्ट्रगीत– ‘वन्दे-मातरम्’, बंकिम चंद्र चटर्जी रचित आनंदमठ से लिया गया, 24 जनवरी, 1950 को अपनाया गया, 1896 में कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया |
e.राष्ट्रीय पंचांग – ग्रिगेरियन कैलेण्डर के साथ-साथ शक संवत् चैत्र को राष्ट्रीय पंचांग के रूप में 22 मार्च, 1957 को अपनाया |
f.राष्ट्रीय पशु – बाघ (पैन्थरा टाईग्रिस - लिन्नायस) |
g.राष्ट्रीय पक्षी - मोर (पावो क्रिस्टेटस), 1972 से |
h.राष्ट्रीय पुष्प – कमल (नेलाम्बो न्यूसीफेरा गार्टन) |
i.राष्ट्रीय वृक्ष - बरगद (फाईकस बेंघालेंसिस) |
j.राष्ट्रीय फल - आम (मेनिगिफेरा इंडिका) |
k.राष्ट्रीय वाक्य – ‘सत्यमेव जयते’, यह देवनागरी लिपि में तथा इसे ‘मुंडकोपनिषद’ से लिया गया |
44.बी. आर. अम्बेडकर– आधुनिक भारत का मनु, देश के प्रथम कानून मंत्री, बहिस्कृत हितकारिणी सभा की स्थापना, लन्दन में आयोजित तीनों गोलमेज सम्मेलनों में भाग लिया, बोद्ध धर्म ग्रहण किया |
45.अम्बेडकर ने किस प्राचीन ग्रन्थ की कटु आलोचना की – मनुस्मृति |
46.संविधान सभा के किस मुद्दे ने सबसे अधिक कठिनाइयां प्रस्तुत की – राष्ट्रीय सम्पर्क भाषा |
47.भारतीय संविधान में संशोधन करने की प्रक्रिया का वर्णन किस अनुच्छेद में है – अनु. 368 में |
48.भारतीय संविधान बल देता है – संसदीय सर्वोच्चता एवं न्यायिक सर्वोच्चता में समन्वय |
49.भारतीय संविधान का निर्माण किसने किया – कांस्टीट्यूशन असेम्बली |
50.संविधान का केवल एक ही प्रावधान ऐसा था जो लगभग बिना किसी विवाद या बहस के पारित हो गया, यह प्रावधान ‘सार्वभौमिक व्यस्क मताधिकार’ का था |
51.कांग्रेस ने संविधान निर्माण हेतु संविधान सभा के गठन की माँग सर्वप्रथम 1936 में किस वार्षिक अधिवेशन में रखी – फेजपुर |
52.42 वें संविधान संशोधन द्वारा संविधान की प्रस्तावना में शब्द जोड़े गए – पंथ निरपेक्ष, समाजवादी एवं अखण्डता |
53.संविधान की प्रस्तावना में कितनी बार संशोधन हुआ – 1 बार |
54.किस व्यक्ति ने वर्ष 1922 में यह माँग की कि भारत के संविधान की संरचना हेतु गोलमेज सम्मेलन बुलाना चाहिए? →मोती लाल नेहरू
55.कांग्रेस ने किस वर्ष किसी प्रकार के बाह्य हस्तक्षेप के बिना भारतीय जनता द्वारा संविधान के निर्माण की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित किया था?→1936
56.वर्ष 1938 में किस व्यक्ति ने व्यस्क मताधिकार के आधार पर संविधान सभा के गठन की मांग की? →जवाहर लाल नेहर
57.वर्ष 1942 में किस योजना के तहत यह स्वीकार किया गया कि भारत में एक निर्वाचित संविधान सभा का गठन होगा, जो युद्धोपरान्त संविधान का निर्माण करेगी? →क्रिप्स योजना
58.किसकी सिफारिश पर संविधान सभा का गठन किया गया? →कैबिनेट मिशन योजना
59.कैबीनेट मिशन योजना के अनुसार, संविधान सभा के कुल कितने सदस्य होने थे? →389
60.संविधान सभा के लिए चुनाव कब निश्चित हुआ? →जुलाई 1946
61.संविधान सभा का चुनाव निम्न में से किस आधार पर हुआ? →वर्गीय मताधिकार
62.संविधान सभा के सदस्यों को निम्न में से किसने प्रत्यक्ष रुप से निर्वाचित किया? →प्रान्तों की विधान सभा
63.मुस्लिम लीग ने संविधान सभा का बहिष्कार किस कारण से किया? →मुस्लिम लीग मुस्लिमों के लिये एक अलग संविधान सभा चाहता था
64.संविधान सभा में विभिन्न प्रान्तों के लिए 296 सदस्यों का निर्वाचन होना था। इनमें से कांग्रेस के कितने प्रतिनिधि निर्वाचित होकर आए थे? →208
65.पुनर्गठन के फलस्वरूप वर्ष 1947 में संविधान सभा के सदस्यों की संख्या कितनी रह गयी? →299
66.संविधान सभा में किस देशी रियासत के प्रतिनिधि ने भाग नहीं लिया था? →हैदराबाद
67.भारतीय संविधान में निम्न में से किस अधिनियम के ढांचे को स्वीकार किया गया है? →भारत शासन अधिनियम 1935
68.किस राज्य में सबसे अल्प अवधि (16 दिसम्बर, 1976 से 28 दिसम्बर, 1976) के लिए राष्ट्रपति शासन लागू रहा था? →उड़ीसा
69.प्रथम लोकसभा का अध्यक्ष कौन था? →जी. वी. मावलंकर
70.पहली बार राष्ट्रपति शासन कब लागू किया गया? →20 जुलाई, 1951
71.संविधान द्वारा प्रदत्त नागरिकता के सम्बन्ध में संसद ने एक व्यापक नागरिकता अधिनियम कब बनाया? →1955
72.संविधान सभा में किस प्रान्त के प्रतिनिधित्व सर्वाधिक थे? →संयुक्त प्रान्त
73.जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन कब हुआ?→ सितम्बर 1946
74.मुस्लिम लीग कब अंतरिम सरकार में शामिल हुई?→ अक्टूबर 1946
75.संविधान सभा की पहली बैठक किस दिन शुरू हुई? →9 दिसम्बर 1946
76.संविधान सभा का पहला अधिवेशन कितनी अवधि तक चला? →9 दिसम्बर 1946 से 23 दिसम्बर 1946
77.देश के स्वतन्त्र होने के पश्चात संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई? →31 अक्टूबर 1947
78.संविधान सभा का अस्थायी अध्यक्ष किसे चुना गया? →सच्चिदानन्द सिन्हा
79.संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष कौन था? →डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
80.संविधान निर्माण की दिशा में पहला कार्य 'उद्देश्य प्रस्ताव' था 22 जनवरी 1947 को यह प्रस्ताव किसने प्रस्तुत किया?→ जवाहर लाल नेहरू
81.संविधान निर्माण के विभिन्न पहलुओं से सम्बंधित कौन-कौन समितियाँ संविधान सभा ने नियुक्त की ? →संघ संविधान समिति, प्रान्तीय संविधान समिति, संघ शक्ति समिति
82.भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुसार, भारत के शासन की सर्वोच्च सत्ता किसमें निहित्त है? →जनता
83.भारत में संघीय न्यायालय की स्थापना की गई – 1935 के अधिनियम द्वारा |
84.1919 के अधिनियम के अंतर्गत प्रान्तीय प्रशासन में जो महान परिवर्तन आया, वह है – प्रान्तों में द्वैध शासन की स्थापना |
85.किस अधिनियम के अंतर्गत अंग्रेजों ने भारत में पहली बार सांप्रदायिक निर्वाचक मण्डल प्रणाली को आरोपित किया – भारत सरकार अधिनियम, 1909 |
86.1935 के अधिनियम की मुख्य विशेषता थी – प्रान्तों की स्वायत्तता |
87.मोंटेंग्यु चेम्सफोर्ड सुधार अधिनियम कहलाता है - भारत सरकार अधिनियम, 1909 |
88.किस व्यक्ति ने भारत सरकार अधिनियम, 1935 के बारे में कहा कि ‘यह एक यन्त्र था जिसके अवरोध शक्तिशाली थे, किन्तु उसके इंजन नहीं था’ – जवाहर लाल नेहरू |
89.ईसाईयों के लिए किस अधिनियम के अंतर्गत पृथक निर्वाचन का प्रावधान किया – 1919 |
90.कैबिनेट मिशन भारत भेजा गया – सत्ता हस्तांतरण के लिए संवैधानिक व्यवस्था तैयार करने हेतु |
91.रेगुलेटिंग एक्ट पारित किया गया – 1773 में |
92.मिंटो मार्ले सुधार का उद्देश्य था – पृथक निर्वाचन प्रणाली |
93.संविधान सभा के गठन की मांग सर्वप्रथम किसने की – डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा ने |
प्रमुख संविधान संशोधन
प्रथम (1951)
राज्यों के भूमि सुधार कानूनों को नवीं अनुसूची में रखकर न्यायालयों के अधिकार क्षेत्र से बाहर कर दिया |
7 वाँ (1956)
राज्यों का पुनर्गठन – 14 राज्य तथा 6 केंद्र शासित क्षेत्रों में | राज्य की ‘अ’, ‘ब’, ‘स’ श्रेणी समाप्त की गई |
12 वाँ (1962)
पुर्तगाली आधिपत्य वाले गोवा, दमन-दीव को भारत का अंग बना दिया |
14 वाँ (1962)
फ़्रांसिसी आधिपत्य वाले पांडिचेरी को भारत का अंग बना दिया |
24 वाँ (1971)
संसद को मौलिक अधिकारों सहित संविधान के किसी भी भाग में संशोधन का अधिकार दिया गया |
26 वाँ (1971)
राजाओं के प्रिवीपर्स और विशेषाधिकार समाप्त |
27 वाँ (1971)
पूर्वोत्तर राज्यों का पुनर्गठन |
31 वाँ (1973)
लोकसभा की 525 सदस्य संख्या को बढाकर 545 कर दिया |
35 वाँ (1974)
सिक्किम को सहराज्य के रूप में भारत में शामिल किया |
36 वाँ (1975)
सिक्किम को पूर्ण राज्य का दर्जा |
42 वाँ (1976)
प्रस्तावना में पंथ-निरपेक्ष, समाजवादी तथा अखंडता शब्द जोड़े, राष्ट्रपति मंत्रिमंडल की सलाह मानने हेतु बाध्य, मौलिक कर्त्तव्यों का समावेश |
44 वाँ (1978)
सम्पत्ति को मौलिक अधिकारों की श्रेणी से हटाकर कानूनी अधिकार बनाया |
52 वाँ (1985)
दलबदल विरोधी प्रावधान (अनु. 10 जोड़ी)
58 वाँ (1987)
भारतीय संविधान का हिन्दी में प्राधिकृत रूप के लिए प्रावधान |
61 वाँ (1988)
मताधिकार की आयु 21 से घटा कर 18 वर्ष की |
69 वाँ (1991)
दिल्ली का नाम रास्ट्रीय राजधानी क्षेत्र किया गया तथा विधानसभा की स्थापना की गई |
73 वाँ (1992)
पंचायती राज (11 वीं अनुसूची)
74 वाँ (1992)
नगर निकाय सम्बन्धी (12 वीं अनुसूची)
79 वाँ (1999)
अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों तथा एंग्लो-इण्डियन के लिए लोकसभा तथा विधानसभा में आरक्षण 10 वर्ष के लिए बढाया गया |
83 वाँ (2000)
अरुणाचल प्रदेश की पंचायतों में अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षण की आवश्यकता नहीं |
84 वाँ (2000)
झारखण्ड, छत्तीसगढ़ एवं उत्तराखण्ड राज्यों के निर्माण से सम्बंधित |
86 वाँ (2002)
6 से 14 वर्ष के बच्चों को निःशुल्क व अनिवार्य शिक्षा |
91 वाँ (200)
लोकसभा एवं विधानसभा की सदस्य संख्या को 2026 तक अपरिवर्तनीय कर दिया है
92 वाँ (2003)
संविधान की 8 वीं अनुसूची में बोडो, डोगरी, मैथिलि एवं संथाली भाषा को शामिल किया गया | अब इस अनुसूची में 22 भाषाएँ हो गई है |
93 वाँ (200)
शिक्षा को मौलिक अधिकार बनाया गया | संविधान में 21 (क) जोड़कर 6-14 वर्ष के बच्चों हेतु निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा प्राप्त करना |
110 वाँ (2011)
पंचायती राज में महिलाओं के लिए आरक्षण बढाकर 50 % किया गया |

Comments

Popular posts from this blog

Aaj ka gyaan Railway information.

HSSC PTI PAPER SUNDAY 23 AUGUST PDF

SEARCH ITEMS