Posts

Showing posts from January 3, 2016

Making of india

भारतीय रियासतें, एकीकरण एवं विलय (The Princely States, Integration And Merger) भारतीय रियासतों की संख्या 562 थी तथा इनके अंतर्गत 7,12,508 वर्ग मील का क्षेत्र था। इन भारतीय रियासतों में से कुछ रियासतें तो अत्यंत छोटी थीं, जैसे- बिलबारी, जिसकी जनसंख्या केवल 27 थी तथा वार्षिक आय मात्र 8 रु.। जबकि कुछ रियासतें अत्यंत बड़ी थीं, जैसे- हैदराबाद (लगभग इटली के बराबर) जिसकी जनसंख्या 1 करोड़ 40 लाख थी तथा आय 8.5 करोड़ रुपये वार्षिक। ये रियासतें भारतीय प्रायद्वीप के अल्प उर्वर एवं दुर्गम प्रदेशों में स्थित थीं। ईस्ट इंडिया कंपनी ने अपने विजय अभियान में महत्वपूर्ण तटीय क्षेत्रों, बड़ी-बड़ी नदी घाटियों- जो कि नौ-परिवहन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण थीं, अत्यधिक उर्वर प्रदेश, जहां धनाढ्य लोग निवास करते थे तथा दूर-दराज के दुर्गम प्रदेश, जिनकी भौगोलिक संरचना अत्यधिक जटिल थी तथा उर्वरता की दृष्टि से ये प्रदेश निर्धन थे, इन सभी को अपने अधीन कर लिया। जिन कारकों ने ईस्ट इंडिया कंपनी को सुदृढ़ बनाया प्रायः वही कारक इन रियासतों के अस्तित्व में आने के लिये उत्तरदायी थे। इनमें से बहुत सी रियासतें स्वायत्त ए

English phrases verb

Phrasal Verbs : Hindi Meaning 1. Account for : कारण बताना, हिसाब देना, स्पष्टीकरण देना 2. Ask for something : की माँग करना, के लिए अनुरोध करना 3. Ask for somebody : मिलने या बात करने के लिए संवाद देना 4. Ask after : किसी के बारे में समाचार पूछना 5. Ask in : अन्दर बुलाना 6. Answer back : मुँह लगे जवाब देना 7. Answer for : जिम्मेदार होना 8. Add to : बढ़ाना 9. Act on/Upon : असर डालना 10. Add up : का योग करना 11. Allow for : ध्यान में लेना 12. Allow of : गुंजाइश रखना 13. Ache for : के लिए या करने के लिए प्रबल इच्छा रखना 14. Abound in/with Something : प्रचुर संख्या या मात्रा में होना 15. Abide by : विश्वाशी होना, दृढ़ता से पालन करना Phrasal Verbs : Hindi Meaning 1. Back out : पीछे हटना 2. Back up : समर्थन देना 3. Bank on : भरोसा करना 4. Be off : जाना 5. Bear out : समर्थन देना, साथ देना 6. Beat up : खूब पीटना 7. Blow out : फूँककर बुझाना 8. Blow up : विस्फोट होना, बर्बाद करना 9. Break down : मशीन इत्यादि ख़राब हो जाना, स्वास्थ्य ख़राब हो जाना 10. Break in : चोरी करने की

SEARCH ITEMS